ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220806 225049 2 सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के पड़ोसी जिले नागौर के सदर इलाके के प्रार्थी ने सदर थाने में रिपोर्ट दी, उसमें बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री ने स्कूल जाने से मना कर दिया और वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में भी रह रही थी। कई बार पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। जब उन्होंने प्यार से पूछा तो उसने दिल को जलाने वाली बात कह दी और कहा कि स्कूल के शिक्षक हरेंद्र उसे लगातार परेशान कर रहे हैं और उसके साथ अश्लील हरकतें और फोन पर अश्लील बातें करता है और उसके वह गलत काम के लिए दबाव बना रहा है और मना करने पर फेल करने की भी धमकी दे रहा है।

पूरी तरीके से पढ़ाई से भी प्रभावित हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू की। सरकारी स्कूल के शिक्षक हरेंद्र पुत्र सुगनाराम टांडी निवासी खडकाली हाल नागौर को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम गठित की और परिवादी ने रिपोर्ट पेशकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री सरकारी स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती है। वह पिछले चार-पांच दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी, जब उसे पूछा तो वह रोने लगी और कहा कि मैं आज के बाद कभी सपोर्ट नहीं जाऊंगी तो उसका कारण पूछा तो उसने कहा कि मेरी स्कूल का शिक्षक हरेंद्र खोपकर सुगनाराम जो एक अध्यापक है और जो तुझे परेशान करता है।

मेरे साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ करता है, मेरे प्राइवेट पार्ट्स के साथ छेड़छाड़ करता है और स्कूल की छुट्टी होने के बाद मुझे स्कूल में क्लास रूम में रुकने को कहता है और घर आने के बाद वह मुझे फोन करके गलत काम करने का दबाव बनाता है। इस पर पुलिस ने धारा- 354 354A, 354 D और 9 (F), 10, 11/12 और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी हरेंद्र पुत्र सुगनाराम टांडी निवासी जाति जाट निवासी खड़काली पुलिस थाना पांचौड़ी जिला हाल सेकेंड ग्रेड सरकारी शिक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को गिरफ्तार कर लिया है।


Share This News