ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230721 WA0181 30 <em>जर्जर कियोस्क</em> ध्वस्त<br><em>न्यास ने की कार्यवाही</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज । बीकानेर जिला कलेक्टर और नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल की विजिट के अगले दिन शुक्रवार को तीन स्थानों के लगभग 30 जर्जर कियोस्क हटाए गए। नगर विकास न्यास की टीम सुबह ही जेसीबी सहित अन्य संसाधनों के साथ इन स्थानों पर पहुंची और कियोस्क हटाने की कार्यवाही की।
न्यास की टीम ने पटेल नगर, पंचशती सर्किल, नागणेची जी मंदिर के पास और मेडिकल कॉलेज के पीछे बने जर्जर कियोस्क हटाए। यह कियोस्क न्यास द्वारा वर्ष 2003-04 में बनवाए गए थे तथा इन्हें दस वर्षों के लिए आवंटित किया गया था। वर्तमान में यह जर्जर हो गए थे तथा असामाजिक तत्वों द्वारा यहां नशाखोरी जैसी अवांछित गतिविधियां की जा रही थी। उसके मद्देनजर जिला कलेक्टर ने गुरुवार को ही इन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। जिसकी अनुपालना में शुक्रवार को न्यास सचिव यशपाल आहूजा की अगुवाई में यह कार्यवाही हुई।

जिला कलेक्टर ने बताया कि पंचशती सर्किल से हटाए गए कियोस्क के स्थान का उपयोग पार्किंग के लिए किया जाएगा। पटेल नगर और मेडिकल कॉलेज के पीछे वाले स्थान को व्यवसायिक उपयोग के लिए आवंटित करने की योजना बनाई जाएगी। वहीं नागणेची जी मंदिर के पीछे वाला स्थान जलदाय विभाग को सुपुर्द किया जाएगा। विभाग द्वारा इसका उपयोग टंकी बनाने के लिए किया जाएगा।


Share This News