ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211222 132004 scaled राजस्थान में मानसून का तीसरा चरण 14 से, इन जिलों में अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। मौसम विभाग की भविष्यवाणी कई बार सटीक नहीं बैठती, जैसा कि पिछले दिनों हुआ। बहरहाल, राजस्थान में मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है।विभाग की माने तो मानसून अगले दो दिन कमजोर रह सकता है और उसके बाद 14-15 जुलाई से बारिश का तीसरा दौर शुरू होगा, जो 20 जुलाई तक असर दिखाएगा। इस दौरान भी राजस्थान में भारी से अति भारी और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। कुल मिलाकर जुलाई की बारिश भी प्रदेश को तर-बतर कर रही है।

इस बारे के मौसम केन्द्र के निदेशक आर.एस. शर्मा ने बताया कि राजस्थान में मानसून का दूसरा चरण अंतिम दौर में है और अगले दो दिन तक अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकेगी।

14 से शुूरू होगा तीसरा चरण
मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी बारिश का तीसरा चरण 14 जुलाई शुरू होगा और 16 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। 16 से 20 जुलाई तक पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर बाकी संभागों में जमकर बारिश दर्ज होगी।


Share This News