IMG 20220712 222522 1 बीकानेर : महिला के गले से चेन झपटी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में बदमाशों के हौंसले बुलन्द है। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की अम्बेडकर कॉलोनी निवासी परिवादी सुमित्रा पत्नी रामनिवास कस्वां ने व्यास कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह नौ जुलाई को शाम सात बजे हेमू सर्किल पर खरीदारी करने गई थी, इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


Share This News