ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230710 WA0264 <em>शिक्षा मंत्री ने छह कक्षा कक्ष निर्माण कार्य का किया शिलान्यास</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महर्षि दयानंद मार्ग में 52.66 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छह नए कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए कक्षा कक्ष बनने से अध्ययन कार्य में सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि स्कूल में राजस्थानी संकाय की स्वीकृति दे दी गई है। इसी सत्र से राजस्थानी की कक्षाएं प्रारम्भ हो जाएंगी। यहां संगीत और भूगोल शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति जल्दी करवाने की बात कही।

उन्होंने निर्माण समयबद्ध करने तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों पर लगभग एक लाख नियुक्तियां जल्दी ही की जाएंगी। इससे शैक्षणिक तंत्र में और अधिक सुधार आएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चे शैक्षणिक के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ें, इसे ध्यान रखते हुए शनिवार को ‘नो बैग डे’ के रूप में प्रारम्भ किया गया है। प्रत्येक विद्यार्थी इस दिन आयोजित गतिविधियों में भागीदारी निभाएं। उन्होंने इस दिन शतरंज का अभ्यास करवाने, संविधान की प्रस्तावना और अधिकारों की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। अच्छी तालीम हमें आगे बढ़ाती है। इसे ध्यान रखते हुए प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों को खूब पढ़ाए।
इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी, एडीपीसी गजानंद शर्मा, अब्दुल मजीद खोखर, रमजान कच्छावा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा अतिथि के रूपमें मौजूद रहे। स्कूल प्रधानाचार्य मंजू बाला ने आभार जताया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने शिला पट्टिका का अनावरण किया। कार्यक्रम में गिरिराज खेरीवाल, नंद कुमार आचार्य, नवदीप गहलोत, करणीदान कच्छावा आदि मौजूद रहे।


Share This News