ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230505 100253 1 पीएम मोदी आज बीकानेर में, यह रहेगा कार्यक्रम, इन मार्गों का यातायात बदला Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में 25000 करोड़ रुपए के आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्यों की सौगात देने के लिए पीएम मोदी नरेंद्र मोदी आज 8 जुलाई को बीकानेर आएंगें। मोदी करीब तीन घंटे बीकानेर में रहेंगे। वे विशेष विमान से यहां नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मोदी के कार्यक्रम के अनुसार : वे दोपहर 3:30 बजे : पीएम मोदी का विमान नाल एयरपोर्ट पर पहुंचेगा

शाम 4 बजे : आयोजन स्थल के लिए रवाना होंगे। नौरंगदेसर के पास ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस–वे टोल प्लाजा पर विभिन्न प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। शाम 5 बजे : जनसभा स्थल पहुंचेंगे। करीब 40 मिनट जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस हेलीकॉप्टर से नाल एयरपोर्ट जाएंगे। शाम 6:25 बजे : विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री की नौरंगदेसर में होने वाली उनकी जनसभा को देखते हुए पुलिस ने यातायात डायवर्जन का रूट जारी किया है। पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान जैसलमेर से बीकानेर शहर, श्रीगंगानगर, जयपुर जोधपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को कोडमदेसर चौराहा–गांधी प्याऊ पर मार्ग परिवर्तित किया जायेगा। इसी क्रम में श्रीगंगानगर रोड से जोधपुर की ओर जाने वाले वाहनों को श्रीगंगानगर–जोधपुर बीछवाल बाईपास से पूर्व कलपतरू गोदाम के पास रोका जायेगा।

पूगल रोड से बीकानेर शहर में आने वाले सभी वाहनों को शोभासर बाईपास पर रोका जायेगा। श्रीगंगानगर मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को कस्बा कालू से डायवर्जन कर श्रीडूंगरगढ की तरफ निकाला जाकर जयपुर–जोधपुर के मार्ग की तरफ निकाला जायेगा। भारी वाहनों का बीकानेर शहर में प्रवेश दिन में पूर्व से ही निषेध है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल नौरंगदेसर में बीकानेर–जयपुर राजमार्ग के सभी वाहनों का डायवर्जन किया जायेगा। श्रीडूंगरगढ से बीकानेर आने वाले वाहनों को गुसाईंसर से नापासर की तरफ डायवर्जन किया जायेगा। बीकानेर से जयपुर मार्ग के वाहनों को हल्दीराम प्याउ व जयपुर बाईपास से डायवर्जन कर नापासर के मार्ग होते हुए जयपुर की तरफ डायवर्जन किया जायेगा। श्रीगंगानगर, जोधपुर के मार्ग से जयपुर को जाने वाले वाहनों को जयपुर बाईपास से नापासर मार्ग की तरफ डायवर्जन किया जायेगा।


Share This News