ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 19 <em>एक</em> <em>दिवसीय</em> <em>निःशुल्क</em> <em>मनोरोग</em> <em>एवं</em> <em>नशा</em> <em>उपचार</em> <em>शिविर</em> रविवार को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। मानसिक रोगों व नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए अब बीकानेर में भी एम्स, नई दिल्ली की तर्ज पर इलाज करवाना सम्भव हो गया है। हाल ही में मनोरोग एवं नशा उपचार सुपरस्पेशलिटी कोर्स में एम्स से डी.एम. की डिग्री धारक डॉ. अविनाश झाझड़िया अपने अस्पताल में दिनांक 9 – 7 – 2023 (रविवार )को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक एक निःशुल्क शिविर लगा रहे हैं। इस शिविर में डिप्रेशन, एंग्जाइटी, हिस्टीरिया जैसे दिमागी रोगों से ग्रसित निराश, चिंतित, डर व घबराहट युक्त जीवन जीने वाले लोगों को निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा।
इसके साथ ही विभिन्न नशीले पदार्थाें- शराब, स्मैक, अफीम, डोडा, तम्बाकू, चरस, गाँजा, भाँग आदि की जकड़न में फँसे लोगों को ऐसी लत से छुटकारा दिलाने के लिए भी निःशुल्क काउन्सलिंग व परामर्श दिया जायेगा। इस शिविर का आयोजन ’’ डॉ . अविनाश मनोरोग एवं नशा उपचार केन्द्र , प्लाट नं. 01 कर भवन के पास, सादुल कॉलोनी, बीकानेर में किया जायेगा।
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि डॉ. झाझडिया एम्स, नई दिल्ली से नशा उपचार विज्ञान में डी.एम. की डिग्री प्राप्त कर सम्पूर्ण राजस्थान में कार्यरत पहले सुपर-स्पेशलिस्ट हैं।इसके अतिरिक्त दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल तथा मनोरोग एवं नशा मुक्ति के उत्तरी भारत के सबसे बडे़ संस्थान “मानव व्यवहार एवं सम्बद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)” में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


Share This News