ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230707 102147 राजस्थान से दूसरी वन्दे भारत ट्रेन की शुरुआत आज से Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के लिए आज का दिन नया इतिहास बनेगा। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जोधपुर से अहमदाबाद- साबरमती तक जाएगी। इसकी शुरुआत पीएम मोदी आज करेंगे। गाड़ी संख्या 12461 जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12462 अहमदाबाद ( साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

पीएम मोदी आज इसके साथ ही गोरखपुर- लखनऊ वाया अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री यूपी के गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रहेंगे। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का भी शिलान्यास किया जाएगा।  इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पीएम मोदी के साथ गोरखपुर स्टेशन पर मौजूद रहेंगे।

राज्यपाल मिश्र व सीएम गहलोत वीसी से जुड़ेंगे लाइव
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल कलराज मिश्र और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में लाइव जुड़ेंगे। सीएम अशोक गहलोत जोधपुर के सरदारपुरा से विधायक चुनकर आते हैं। जबकि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी जोधपुर से ही लोकसभा सांसद हैं। पाली सांसद पीपी चौधरी समेत अन्य नेता भी कार्यक्रम में मारवाड़ में मौजूद रहेंगे।


Share This News