ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230706 WA0366 <em>स्वास्थ्य विभाग तथा जेएनवी थाना पुलिस ने संयुक्त काटे 11 चालान</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

कोटपा एक्ट 2003 में तंबाकू उत्पादों का अप्रत्यक्ष विज्ञापन भी अवैध। Thar पोस्ट, न्यूज। स्वास्थ्य विभाग तथा जेएनवी थाना पुलिस द्वारा कोटपा एक्ट 2003 में संयुक्त कार्यवाही की गई है। गुरुवार को संयुक्त दल द्वारा जयपुर रोड पर विभिन्न पान व तंबाकू विक्रेता दुकानों पर कार्यवाही की गई। मौके पर तंबाकू सिगरेट आदि से संबंधित सेरोगेट विज्ञापनों को उखाड़ कर हटाया गया तथा 11 चालान काटे गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि जेएनवी थाना पुलिस के अधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग के दल में शामिल रविंद्र सिंह शेखावत व कमल पुरोहित ने धारा 4 में 6 चालान काटे जबकि धारा 6 ए में 5 चालान काटे। कोटपा एक्ट की धारा 5 के तहत किसी भी तंबाकू उत्पाद का प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष विज्ञापन अवैध है जबकि दुकानों पर तंबाकू उत्पादों के अप्रत्यक्ष विज्ञापन बोर्ड लगे मिले जिन्हें मौके पर हटाया गया। साथ ही उन्हें दुबारा ना लगाने को लेकर चेतावनी दी गई।

डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 31 मई से शुरू हुए टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के अंतर्गत 60 दिवसीय कार्य योजना पर कार्य जारी है जिसके अंतर्गत युवाओं को तंबाकू से बचाने के लिए जन जागरूकता के साथ-साथ कोटपा एक्ट 2003 के अंतर्गत चालान काटने की कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों द्वारा भी की जा रही है। आगामी दिवसों में चालानिंग व जन जागरूकता गतिविधियों को तेज किया जाएगा।


Share This News