ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
FB IMG 1688299744834 अलर्ट : मानसून का दूसरा चरण छह जुलाई से Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। मानसून का दूसरा दौर 6 जुलाई से। राजस्थान में मानसून का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। छह जुलाई से 10 दिन तक भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। उससे पहले 5 जुलाई तक कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में जुलाई के दौरान औसत बरसात होगी, लेकिन पूर्वी राजस्थान में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हो सकती है।

इन जिलों में बरसेंगे : मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा की माने तो राजस्थान में मानसून छा चुका है और अब दूसरे चरण का इंतजार किया जा रहा है। मानसून का दूसरा चरण 6 जुलाई से शुरू होगा, जो 15 जुलाई तक अच्छी बारिश दर्ज कराएगा। दूसरे चरण के साथ ही कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू होगा, जो आगे अति भारी भी हो सकता है। जबकि कुछ जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश से ही संतोष करना पड़ सकता है। लेकिन कुल मिलाकर अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विभाग की माने तो 5 जुलाई से बारिश का दौर शुरू होगा, लेकिन दूसरे चरण की मेहर छह जुलाई से बरसने लगेगी। 5 जुलाई को अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, सवाई माधोपुर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में बारिश का इंतजार बना रहेगा। जबकि 6 जुलाई से मानसून का दूसरा चरण झूम के आएगा। इस दौरान अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर में अच्छी बारिश होगी। इसमें भी करौली, झालावाड़, सवाई माधोपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मारवाड़ पर मेघ कम मेहरबान रहेंगे। हालाकि 7 जुलाई के बाद कुछ संभावना बन सकती है, लेकिन मौसम विभाग ने अभी अलर्ट जारी नहीं किया है। बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर,, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर के लिए अभी किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।


Share This News