IMG 20230701 WA0189 बीकानेर के इस कांग्रेस नेता ने लिया देहदान का संकल्प Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

पूर्व आईपीएस मदनगोपाल मेघवाल एवं समाजिक कार्यकर्ता माया प्रजापत सहित शनिवार को 5 लोगो ने लिया देहदान का संकल्प

Thar पोस्ट, न्यूज। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंंजन सोनी द्वारा देहदान के प्रति आम जन को जागरूक करने की गतिविधियां अब रंग ला रही है, बीकानेर के लोगो में अब देहदान के प्रति जाग्रति बढ़ने लगी है, देहदान के लिए लोग स्वयं आगे आकर संकल्प पत्र भर रहे है। शनिवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर पूर्व आईपीएस अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल, कुम्हार समाज की महिला प्रदेशाध्यक्ष्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता माया प्रजापत ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहदान का संकल्प पत्र भरकर प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी को सौंपा। इनके सहित 5 व्यक्तियों ने देहदान का संकल्प लिया। पूर्व आईपीएस एवं कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल के साथ उनके सास एवं ससुर अमरीदेवी मेघवाल, पोकर राम मेघवाल तथा खेमाराम मेघवाल निवासी अमरपुरा भीनाशहर ने भी मरणोपरांत अपनी देहदान का संकल्प पत्र भरा। इस दौरान एनाटॉमी विभाग के नोडल ऑफिसर डॉ. जसकरण, सह आचार्य डॉ. गरीमा खत्री, सीनीयर डेमोस्ट्रेटर डॉ. खूशबू जोशी ने देहदान संकल्प पत्र से जुड़ी सभी औपचारिकता पूर्ण की। इस अवसर पर मेघवाल ने बताया कि देहदान के संकल्प हेतु प्रेणास्त्रोत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी रहे इसी के साथ उन्होने सर्व समाज से अपील करते हुए कहा कि हमारा शरीर मृत्यु के बाद नश्वर है अतः समाज को कुशल चिकित्सक मिले इस हेतु सभी को आगे आकर इस मुहिम में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए।

डॉ. गुजन सोनी ने कहा कि मदनगोपाल मेघवाल की विचारधारा पे बैक टू सोसायटी काफी प्रेरणास्पद है इससे निश्चित रूप से समाज में जागरूकता आएगी, हम पांचों देहदानी संकल्पित व्यक्तियों का एसपी मेडिकल कॉलेज की ओर हार्दिक अभिनंदन करते है। इस अवसर पर माया प्रजापत के साथ उनके पति कृष्णकांत तकनीकि सहायक बिजली विभाग, देवर बाबूलाल एईएन पीएचईडी, देवरानी संतोष साथ रहे तथा कॉलेज प्रशासन की ओर से डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. जितेन्द्र आचार्य, निजी सचिव विनय गोस्वामी, विनय थानवी, रवि अग्रवाल, जितेन्द्र ओझा, हेतराम जाखड़ आदि उपस्थित रहे


Share This News