IMG 20230325 175500 2 <em>उदयपुर</em><em>सिटी-उधमपुर–उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल (4 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन</em>, ये स्टेशन शामिल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु उधमपुर-उदयपुर सिटी-उधमपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09655, उदयपुर सिटी-उधमपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.07.23 से 25.07.23 तक (4 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार को 16.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.10 बजे आगमन व 23.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बुधवार को 18.05 बजे उधमपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09656, उधमपुर-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.07.23 से 26.07.23 तक (4 ट्रिप) उधमपुर से प्रत्येक बुधवार को 22.05 बजे रवाना होकर अगले दिन गुरुवार को जयपुर स्टेशन पर 15.35 बजे आगमन व 15.45 बजे प्रस्थान कर मध्य रात्रि 00.25 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में जम्मू तवी, जालन्धर कैंट, लुधियाना, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली एवं राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेल सेवा में सेकंड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान एवं द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे होंगे।


Share This News