ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220706 104443 16 बीकानेर : शादी का झांसा देकर रकम ऐंठी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर शहर में एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है। परकोटे शहर में अनेक लोग ऑनलाइन/ऑफलाइन ठगी का शिकार हुए है। ताज़ा मामले के अनुसार बीकानेर के नयाशहर पुलिस थाना अन्तर्गत नत्थूसर बास भानीजी की बाड़ी, श्रीहनुमान मंदिर के नजदीक रहने वाले गणेश पुरोहित से शादी के नाम पर रुपये ऐंठ लिए गए है। उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में उसकी मुलाकात नत्थूसर गेट के बाहर बाबा रामदेव पार्क के सामने वाली भैरू कुटिया रोड निवासी महेन्द्र स्वामी से हुई। गणेश पुरोहित ने उसको अपना दुखड़ा सुनाया तो महेन्द्र ने उसको शादी कराने की बात कहीं। स्वामी ने खेड़ा रोड गाजियाबाद यूपी निवासी नेहा, पूजा व मनोज तथा दो तीन अन्य से सम्पर्क किया और गणेश पुरोहित को विश्वास में लेकर सोची समझी साजिश के तहत पीडि़त से आरोपियों ने मोटी रकम ऐंठ ली। यह मामला 18 मार्च से 27 जून के बीच का बताया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल इस्तगासे के जरिये आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में उपरोक्त नामजद आरोपियों तथा दो-तीन अन्य पर आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने साजिश के तहत उसको शादी कराने का झांसा लेकर उससे बड़ी रकम ऐंठ ली।


Share This News