IMG 20230527 154542 109 इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। मानसून ने राजस्थान का 50 फीसदी हिस्सा बादलों से कवर कर लिया है। प्रदेश में कहीं तेज़ तो कही सामान्य बारिश का दौर शुरू हुआ है। बीकानेर में बादलों की आवाजाही है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार मंगलवार को जयपुर, करौली, दौसा, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक, नागौर, अलवर, भरतपुर, अजमेर, भीलवाड़ा जिले में बादल गरजने के साथ बारिश होगी जो तीन से चार घंटे तक जारी रह सकती है। वहीं 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश के 13 जिलों चूरू, बूंदी, कोटा, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, जोधपुर, पाली, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर में बारिश के साथ हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। यहाँ मध्यम बारिश होगी। ऐसा मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है।


Share This News