ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230627 WA0196 <em>केश कला बोर्ड के अध्यक्ष ने किया मेडिकल कॉलेज का अवलोकन : प्राचार्य डॉक्टर सोनी के कार्य को सराहा</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री महेंद्र गहलोत ने मंगलवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज का अवलोकन किया, इस दौरान प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने गहलोत को स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज में राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से अवगत करवाया, प्राचार्य सोनी ने बताया की हाल ही में राज्य सरकार ने जोधपुर से विशेष टीम बनाकर हार्ट हॉस्पिटल में बाई पास सर्जरी पुनः शुरू करवाई है, कोकलियर इंप्लांट हेतु मॉड्यूलर ओटी तैयार करवाया गया, इसके अतिरिक्त कैंसर हॉस्पिटल के लिए आधुनिक मशीनें, एक्सरे हेतु वैश्विक स्तर की मशीनें उपलब्ध करवाई गई है। कॉलेज द्वारा शहरी क्षेत्र, गंगाशाहर क्षेत्र आदि में संचालित राजकीय अस्पतालो में भी चिकित्सा सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है। इसके अतिरिक्त सर्व समाज को देह दान के लिए प्रेरित करने का कार्य भी कॉलेज प्रशासन लगातार किया जा रहा है ताकि भविष्य में देश के लिए कुशल चिकित्सक उपलब्ध करवाए जा सकें।

एसपी मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर सोनी द्वारा किए जा रहे कुशल चिकित्सा प्रबंधन पर डॉक्टर महेंद्र गहलोत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके कार्य की सराहना की। श्री गहलोत ने बताया की राज्य सरकार आम जन को निर्बाध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु प्रतिबद्ध है, एसपी मेडिकल कॉलेज प्रदेश भर में बेहतर कार्य कर रहा है। अवलोकन के दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों से मुलाकात कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का हाल जाना।


Share This News