ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230627 WA0031 <em>शिक्षा मंत्री ने राजस्थान यूथ क्लब के जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का किया विमोचन</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को राजस्थान यूथ क्लब के 18वें जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्था द्वारा अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। इससे दूसरे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने संस्था के सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की सराहना की और कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। इस राह पर चलने वाले लोगों को सदैव याद रखा जाता है।

संस्था अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मान के लिए पंजीकरण 10 जुलाई तक करवाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पिछले 17 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री को राजस्थान यूथ क्लब की अन्य गतिविधियों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर संस्था के भारत शर्मा मौजूद रहे।


Share This News