ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 103 बीकानेर : सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार चल रहे एक टैंकर ने बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद बाइक टैंकर के नीचे फंस गई और घिसटती चली गई। इस एक्सीडेंट में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा लूणकरणसर में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार जिले के लूणकरणसर तहसील में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि गंभीर घायल दूसरे की मौत पीबीएम में उपचार के दौरान हुई । लूणकरणसर के हरीयासर बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर-बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक टैंकर के नीचे फंस गई व लगभग 100 मीटर तक घिसटती गई। जिससे बाइक में आग लग गई।

दो बाइक सवार चक एक सीएचडी से हरीयासर गेहूं पिसाने आ रहे थे। उसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार तेल के टैंकर ने कुचल दिया। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बुधराम गंवारिया (21) शेरपुरा हाल एक सीएचडी और बडेरण निवासी खादीम खा (17) के रूप में हुई है। कांस्टेबल जयप्रकाश भाम्भू के मुताबिक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया औऱ टैंकर को जब्त कर लिया ।


Share This News