ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230624 WA0370 <em>लंदन में आयोजित होगा जीमण 2023</em><br /><em>मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे डॉ.सी.पी.जोशी</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ यूके करेगा मेजबानी। Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर/ लंदन, राजस्थानी खानपान, परंपराओं और व्यंजनों की वैश्विक पहचान के उद्देश्य से राजस्थान एसोसिएशन ऑफ यूके की ओर से 25 जून को लंदन के सतविस पाटीदार सेंटर (Wembley) में जीमण 2023 का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
संस्था के संस्थापक कुलदीप सिंह शेखावत ने बताया कि जीमण-2023 विशेष अतिथि के रूप में नारी शक्ति पुरस्कार -2018 से सम्मानित डॉ. रुमा देवी सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थानी डायस्पोरा ब्रिटेन में जीमण कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान की जीवंत संस्कृति और विरासत को संजोता है. जीमण 2023 में भी राजस्थान की संस्कृति, फैशन, खानपान, परंपराओं और इतिहास की झलक देखने को मिलेगी।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन राजस्थान डायस्पोरा का स्थानीय लोगों के बीच नए संपर्कों के अवसर भी प्रदान करेगा।
उन्होंने बताया कि लन्दन पहुंचने पर डॉ. सी.पी. जोशी एवं श्रीमती रूमा देवी का राजस्थान एसोसियेशन द्वारा हीथ्रो एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम की प्रवक्ता पुष्पा सिहाग ने बताया कि जीमण-उत्सव” ब्रिटेन में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने वाला आयोजन है। वर्ष 2016 में जीमण पहली बार आयोजित हुआ ।
सयोजक दिलीप पुंगलिया ने बताया कि इस उत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी यहां रहने वाले राजस्थानी कुनबों (परिवारों) द्वारा उठाई जाती है। जीमण में यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम, मैनचेस्टर, ऑक्सफोर्ड, चेम्सफोर्ड, कोलचेस्टर, मिल्टन किन्स वेल्स समेत पूरे ब्रिटेन से राजस्थानी शामिल होंगे।


Share This News