ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230623 WA0196 बीकानेर : देहदान<em> </em>की आज<em> </em>5 जनों ने जताई ईच्छा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देहदान संकल्प लेने वाले व्यक्ति सर्वसमाज के लिए प्रेरणास्त्रोत : प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी द्वारा सर्व समाज को कुशल चिकित्सक उपलब्य करवाने की दिशा में किए जा रहे जागरूकता के विभिन्न प्रयासों का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सुबह मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस में देहदान हेतु 5 संकल्प पत्र प्राप्त हुए ।

इन्होने लिया देहदान का संकल्प
सार्वजनिक निर्माण विभाग के सेवा निवृत्त अधिशाषी अभियंता प्रवीण सिंह मित्तल एवं उनकी पत्नी सुनिता मित्तल निवासी चौतिना कुआं, जिला कलक्टर कार्यालय से सेवा निवृत्त निजी सचिव मदन गोपाल सेवग तथा उनकी पत्नी शैलबाला शर्मा निवासी गंगाशहर बाफना क्लिनिक के पीछे तथा दीपिका त्रिवेदी पुत्री महेश्वर तिवाड़ी निवासी मुक्ता प्रसाद नगर ने अपनी स्वप्रेरणा तथा अखबारों में देहदान के समाचार पढ़कर प्रेरित होकर देहदान का संकल्प लिया।

एनाटॉमी विभाग ने की प्रक्रिया पूर्ण
देहदान का संकल्प पत्र भरने आए सभी अतिथियों का कॉलेज के एनाटॉमी विभाग की आचार्य आचार्य डॉ. कविता पाहूजा एवं नोडल ऑफिशर डॉक्टर जसकरण, ने सभी के संकल्प पत्र चेक किये, साथ ही सभी के लिए देह दान कार्ड तैयार किया।

प्राचार्य ने जताया आभार, सौंपा प्रमाण पत्र

प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने सभी को देहदान का प्रमाण पत्र सौंपकर उनके इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके इस संकल्प से सर्व समाज के लिए कुशल चिकित्सक उपलब्ध होगें । मरणोपरांत आपकी देह मेडिकल स्टूडेंट्स के शोध हेतु काम आएगी और आप सर्व समाज के प्रेरणा स्त्रोत भी बनेगें। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने भी देहदान का संकल्प पत्र प्राचार्य गुंजन सोनी को सौंपा था।


Share This News