ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230623 191410 बीकानेर : दलित युवती के साथ दुष्कर्म मामला, परिजनों व प्रशासन में बनी सहमति Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के खाजूवाला में दलित युवती दुष्कर्म कर हत्या के मामले में चार दिन बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बन गई है। दोनों पक्षों में लिखित सहमति के बाद परिजनों ने शव को लेने के लिए अपनी सहमति दे दी। इस बारे में बीकानेर के संभागीय आयुक्त डा.नीरज के.पवन ने बताया कि दोनों पक्षों के साथ लिखित समझौता हो गया है। परिजनों की और से जो मांगे थी उनको राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

संभागीय आयुक्त ने कहा कि इस मामले में दोषी कोई भी हो चाहे वह सरकारी सिस्टम का हिस्सा हो या फिर कोई अन्य , उसे किसी भी रुप में बक्शा नही जाएगा। उन्होने कहा कि मृतका हमारे परिवार की बेटी है, हम हर समय उसके साथ खड़े है। मृतका को न्याय मिलने तक हम परिवार के साथ खड़े है। इस मामले में आरोपियों की गिरफतारी शीघ्र हो जाएगी।समझौता वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, परिजन व संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News