ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230622 103022 यातायात: हेलमेट नहीं लगाने वालों के घर पहुंचेगा चालान Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। यदि आप यातायात नियमों की पालना नही करते है तो सावधान हो जाये। यातायात अब हाईटेक तरीके से कार्रवाई कर रहा है। नियमों की पालना नहीं करने वाले और बिना हेलमेट बाइक ड्राइव करने वाले सावधान हो जाए, क्योंकि अब इसके लिए यातायात पुलिस के जवान आपको रोकेंगे नहीं, इसके बावजूद सीधे चालान आपके घर पहुंच जाएगा।

इसके लिए पुलिस की तीसरी आंख आप पर नजर रखेगी और आपके द्वारा सड़क नियमों के उल्लंघन करने पर अपने आप ही चालान कट जाएगा। जिले के शहरी क्षेत्रों में कैमरे के जरिए चालान काटने की व्यवस्था शुरू हो गई है। फिलहाल बिना हेलमेट पहने ड्राइव करने वालों का ही चालान काटा जा रहा है। हाईटेक तरीके से सिंगरौली में जून के पहले सप्ताह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 120 वाहनों के खिलाफ 25 हजार का जुर्माना वसूला गया है। बीकानेर में लगातार अभियान चलाकर चालान काटे जा रहे है। यहाँ भी हाईटेक तरीके से चालान कटेगा। यानी आप नियमों का उल्लंघन करने पर किसी तरह से नही बच सकते।


Share This News