ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 96 महिलाओं के लिए रोडवेज की सभी बसों में किराये में 50 प्रतिशत तक छूट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। राजस्‍थान में रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में महिला मुसाफिरों को अब आधा किराया ही देना होगा. राजस्थान सरकार ने उन्हें रोडवेज की सभी बसों में किराये में 50 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में सफर करने पर रियायत का दायरा बढ़ा दिया है। अब महिलाओं/बालिकाओं को राज्य की सीमा में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी है. प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं/बालिकाओं का आधा किराया ही लगेगा।

महिलाओं/बालिकाओं को केवल साधारण श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी. मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 में महिलाओं को रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करने पर किराये में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की थी. यह घोषणा एक अप्रैल 2023 से लागू की जा चुकी थी.इसके बाद, 25 मई, 2023 को सिंधी कैम्प, जयपुर स्थित नवीन बस टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में गहलोत ने इस रियायत को रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में लागू करने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री की उक्त घोषणा के क्रियान्वयन में यह स्वीकृति प्रदान की गई है. बता दें कि इससे पहले सरकार ने यहां उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को आने जाने के लिए बस का किराया देने की भी घोषणा की थी।


Share This News