ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230622 WA0249 बीकानेर में हवाई यातायात के विस्तार पर मंथन, हुई बैठक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में हवाई यातायात के विस्तार के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, बीकानेर में मंजू नैण गोदारा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की अध्यक्षता में बीकानेर जिले के गणमान्य उद्यमीजनों एवं बीकानेर एयरपोर्ट ऑथोरिटी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद पच्चिसिया द्वारा अवगत करवाया गया कि हवाई सेवा के मामले में बीकानेर के साथ सदैव सौतेला व्यवहार होता आया है। बीकानेर मूल के अप्रवासी उद्यमीजन जो भारत के बड़े शहरों जैसे- कोलकाता, मुम्बई में निवास कर रहे है, वे अपनी मातृभूमि बीकानेर में वूलन, क्ले, फूड्स से संबंधित वृहद कारोबार करने की मंशा व शहर के विकास एवं विस्तार में भागीदारी निभाने हेतु सदैव तत्पर रहते है लेकिन हवाई सेवा सुविधा की कनेक्टिवीटी के अभाव में ऐसा कर नहीं पाते है। वर्तमान में बीकानेर में भी पर्यटन एवं होटल व्यवसाय में महानगरों जैसी सुविधा उपलब्ध होने के कारण उद्यमियों एवं एनआरआई को निवेश हेतु आकर्षित करते है। हवाई सेवा में कमी के कारण बीकानेर उद्योग एवं पर्यटन के क्षेत्र असीम संभावनाओं के होते हुए भी विकास में पिछडता जा रहा है। ट्रेवल एजेन्ट संघ के तेजवीर सिंह के अनुसार बीकानेर से जयपुर एवं जोधपुर प्रतिदिन 90 सवारी गाडियां जा रही है और जयपुर व जोधपुर को इससे बीकानेर का ट्रेफिक भी मिल रहा है। बीकानेर से अहमदाबाद एवं सूरत का बहुत बडा ट्रेफिक है। बैठक में बीकानेर में हवाई सेवा का विस्तार न होने के कारण 6 महीने की ट्रायल व नोमिनल किराये का प्रस्ताव भी रखा गया। बीकानेर से अहमदाबाद का रूट फाइनल था लेकिन बाद में इसे जोधपुर से अहमदाबाद कर लिया गया। बीकानेर एयरपोर्ट ऑर्थोरिटी के सांवरमल सिंघारिया ने बताया कि 15 जुलाई को हवाई सेवा के लिए खुलने वाली बिडिंग में बीकानेर के लिए सकारात्मक परिणाम आने के आसार है। बैठक में वीरेन्द्र किराडू, नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, पंकज कुमार सैनी, पीटर डेशा, हिमांशु भार्गव व सावन पारीक उपस्थित हुए।


Share This News