ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220712 222522 3 शादी के 60 दिन बाद भागी दुल्हन, ससुराल वालों को नशीला पदार्थ/सब्जी खिलाई, सभी हॉस्पिटल में भर्ती Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में विचित्र मामला सामने आया है। एक दुल्हन अपने ससुराल के लोगों को नशीली सब्जी खिलाकर फरार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक दुल्हन अपने ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से फरार हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बेहोशी की हालत में पड़े ससुराल वालों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। यह झकझोर कर देने वाली घटना जिले के किशनपुरा की है। 24 साल के कृष्णा की शादी चिकसाना की रहने वाले सुमन से 14 अप्रैल को हुई थी। जिसके बाद समुन अपनी ससुराल में ही रह रही थी। शनिवार रात को सुमन ने खाने में लौकी के पकोड़े और सब्जी बनाई थी, जिसमें उसने नशीला पदार्थ मिलाकर पति कृष्णा, ससुर कालीचरण, जेठ रामवीर और जेठानी जलदेई को खिला दिया। जिसे खाने के बाद सभी अचेत हो गए और सुमन घर से फरार हो गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे दुल्हन के पिता पुत्री के पड़ोसी को फोन कर बेटी से बात कराने के लिए कहा, जब पड़ोसी महिला फोन लेकर उनके घर पहुंची तो उसे सभी लोग अचेत अवस्था में पड़े हुए मिले। कोई उल्टी कर रहा था तो कोई दर्द से कराह रहा था। महिला ने इसकी जानकारी दुल्हन के पिता के दी और फिर आसपास के लोगों को भी बताया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मथुरा गेट थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए सभी लोगों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। इसके बाद पड़ोसियों और पुलिस ने सुमन को घर में तलाश किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुमन ने ही घर से सभी सदस्यों को सब्जी में नशीला पदार्थ खिलाया और फिर घर से फरार हो गई। परिजनों के अस्पताल में भर्ती होने के कारण अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि सुमन अपने साथ क्या-क्या सामान ले गई है। पुलिस की सूचना पर पहुंची एफएसएल की टीम ने बर्तनों में रखी सब्जी सहित अन्य सैंपल भी लिए हैं, जिनकी जांच के बाद आगे की स्थिति साफ होगी।


Share This News