ताजा खबरे
पर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने
IMG 20230527 154542 42 7 वर्षीय बच्चा नहर में गिरा, युद्धस्तर पर तलाश जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र में मामा के साथ नहर किनारे जा रहा 7 वर्षीय बच्चा विष्णु नहर में गिर गया। ऐसी आशंका में उसकी तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह की है। सूचना के बाद से ही पुलिस जन सहयोग से विष्णु की तलाश में जुट गई। मौके पर बीकानेर से एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। पुलिस के अनुसार सात साल का विष्णु बावरी अपने मामा रमेश बावरी के साथ जा रहा था। दोनों नहर के किनारे आगे बढ़ रहे थे इसी दौरान मामा कुछ ज्यादा आगे चला गया। उसे पता ही नहीं चला की भांजा विष्णु कब पीछे रह गया। काफी आगे जाने के बाद विष्णु के साथ नहीं होने का एहसास होने पर वह वापस पीछे मुड़ा। नहर के किनारे आकर देखा तो एक जगह नहर की सीढिय़ों के पास उसकी चप्पल मिली।

ऐसे में आशंका है कि वह नहर में उतरा है और शायद वही डूब गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थानाधिकारी भादू ने बताया कि बच्चे को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम बीकानेर से पहुंच रही है तब तक जन सहयोग से बच्चे की तलाश की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के गोताखोर नहर में जाकर बच्चे की तलाश कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित इंदिरा गांधी नहर में डूबने की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी है ऐसे में यहां स्थाई रूप से गोताखोर रखने की मांग भी उठने लगी है।


Share This News