ताजा खबरे
पर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने
IMG 20230527 154542 40 REET मेंस लेवल-2 रिजल्ट जारी, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिन्धी सब्जेक्ट्स का परिणाम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) अब शॉर्ट लिस्ट किए गए कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करेगा। फिर मेरिट के आधार पर जिला अलॉटमेंट और काउंसलिंग करने के बाद 15 अगस्त तक सफल कैंडिडेट्स को नियुक्तियां दे दी जाएंगी। इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी और सिंधी में प्रदेशभर में जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। उनमें से केवल 10 प्रतिशत को ही शॉर्टलिस्ट किया गया है। 15 जून तक हिंदी और संस्कृत विषयों का रिजल्ट भी जारी होने की उम्मीद है। शिक्षक लेवल-2 में अंग्रेजी विषय के 8782 पद, उर्दू विषय में 806 पद, पंजाबी विषय में 272 पद और सिन्धी विषय में 9 पदों पर भर्ती की जाएगी। रीट लेवल-2 में कुल 7 लाख 53 हजार 23 रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में से 7 लाख 5 हजार 629 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। जिनकी अटेंडेंस 93.70 प्रतिशत रही थी।  इंग्लिश में 96.80 प्रतिशत,  उर्दू में 97.61 प्रतिशत, पंजाबी में 93.14 प्रतिशत और सिंधी की परीक्षा में 63.10 प्रतिशत अटेंडेंस परीक्षा के दौरान कैंडिडेट्स की रही।

परीक्षा परिणाम देखने के लिए कैंडिडेट्स को राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन जाना होगा। जिसके होम पेज पर शिक्षक भर्ती परीक्षा संबंधित रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। फिर अगले पेज पर कैंडिडेट के लॉगइन संबंधी जानकारी की एंट्री करनी होगी। सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर शो हो जाएगा। जिसे प्रिंट,  डाउनलोड और सेव किया जा सकता है।लेवल-2 परीक्षा में इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिन्धी सब्जेक्ट्स  का रिजल्ट जारी हो गया है। इंग्लिश में 8782, उर्दू में 806, पंजाबी में 272 और सिंधी सब्जेक्ट में 9 पदों के लिए संख्या से दो गुणा कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है।


Share This News