ताजा खबरे
पर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने
IMG 20230527 154542 35 दूषित कुल्फी खाने से 60 बच्चे बीमार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के अलवर जिले में दूषित कुल्फी से 60 बच्चे बीमार हो गए है। राजगढ़ की रैणी पंचायत समिति के भुलेरी ग्राम पंचायत के खुर्द में दूषित मावे से बनी कुल्फी खाने से करीब 60 व्यक्ति बीमार हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजगढ़, रैणी और बांदीकुई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें से सात बच्चों की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए अलवर और जयपुर रेफर कर दिया गया है।खुर्द गांव निवासी लल्लूराम मीना, हरिओम मीना ने बताया कि गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे एक व्यक्ति मावे से बनी हुई कुल्फी बेचने इलाके में आया था। इसे करीब 60 बच्चों, महिलाओं-पुरुषों ने खा लिया था। करीब दो घंटे बाद सभी उल्टी, दस्त और पेट दर्द के शिकार हो गए। जिन्हें उपचार के लिए राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया।


Share This News