ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 38 बीकानेर: नगर सेठ लक्ष्मीनाथजी मंदिर परिसर में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 253.36 लाख रुपये Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर/बीकानेर। बीकानेर में नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर और इसके परिसर में स्थित गणेशजी के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विकास कार्यों के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के विशेष प्रयासों से राजस्थान पर्यटन किास निगम लिमिटेड ने 253.56 लाख रुपये मंजूर किए है। इसकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। डॉ. कल्ला ने इसके लिए बीकानेर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया है।शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 253.56 लाख रुपये की राशि से लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में परिसर में स्थित मंदिरों में सौंदर्यीकरण, नवनिर्माण और विस्तार के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परिसर में 96 लाख रुपये की लागत से एम्पीथिएटर का दो ग्रीन रूम्स के साथ पुनर्विकास किया जाएगा। इसी प्रकार लक्ष्मीनाथजी मंदिर में स्थित गणेशजी के मंदिर में सभी दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए 48.15 लाख रुपये की लागत से 100 गुणा 50 फीट की विशेष शेड बनाई जाएगी। लक्ष्मीनाथजी के मुख्य मंदिर में स्थित छोटे मंदिरों की गुमटियों की पेंटिंग और सौंदर्यीकरण पर 21 लाख रुपये खर्च होंगे, वहीं गणेशजी के मंदिर में संरक्षण कार्यों पर 81.02 लाख रुपये की राशि अलग से व्यय होगी।


Share This News