ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230608 WA0198 रेलवे : बीकानेर मंडल पर विशेष अभियान, दिए सख्त निर्देश Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर रेल मंडल पर संरक्षित रेल संचालन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न रेल मार्गो के रेल खंडों पर पटरियों के रखरखाव के लिए पदस्थ इंजीनियरिंग विभाग के सभी सहायक इंजीनियरों और रेल पथ शाखा के सीनियर सेक्शन इंजीनियरों को काउंसलिंग कर निर्देश दिए गए है कि वे अपने दैनिक कार्य को  प्रभावित किए बिना एक सप्ताह के भीतर अपने अधिकार क्षेत्र के पूरे रेल मार्गों का निरीक्षण करें तथा अपने अधीन  रेल पथ विभाग के शत प्रतिशत कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों के बारे में काउसलिंग दें। उन्हें असुरक्षित स्थिति में बिना किसी झिझक के ट्रेन रोकने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन पर असुरक्षा की स्थिति में  ट्रेनों के किसी भी अवरोधन के लिए प्रतिकूल कार्यवाही नहीं की जाए। उन्हें समझाया जाना चाहिए की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर कोई जिम्मेदार होगा ।
सभी सहायक इंजीनियरों  और रेल पथ शाखा के सीनियर सेक्शन इंजीनियरों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर किए गए रेल संरक्षा  के अच्छे काम के लिए उनकी सराहना करने और उन्हें पुरस्कृत करने का निर्देश दिया गया है।


Share This News