ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230527 154542 25 सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा का नया प्रयोग 'युवा संवाद कार्यक्रम' Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में चुनाव का बिगुल बज चुका है। एक तरफ गहलोत लगातार दौरे कर रहे है, सचिन पायलट भी सक्रिय है, भाजपा में मोदी के दौरे शुरू हो चुके है वहीं ओएसडी लोकेश शर्मा एक नई थीम पर युवाओं को कनेक्ट कर रहे है। युवा संवाद कार्यक्रम के नाम से हर जिले/विधानसभा स्तर तक प्रोग्राम्स कर रहे है। ये प्रोग्राम थोड़े भिन्न है, यहां केवल 18 से 40 साल तक का यूथ ही नजर आता है। माना जाता है कांग्रेस के साथ युवा नही जुड़ते पर शर्मा के इन प्रोग्राम में खासी मात्रा में युवा शामिल होते है। इन प्रोग्राम्स की खासियत यह भी है की यहां भाषणबाजी नही होती बल्कि दो तरफा संवाद होता है। उपस्थित युवा सवाल करते है, सुझाव देते है। सबसे बड़ी बात उनको सेंटर टीम के द्वारा कनेक्ट करके डेली बेस पर कंटेंट सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है। शर्मा का यह स्टेट लेवल प्रोग्राम कांग्रेस को मजबूती दे रहा है। अंदर खाने की खबरों के मुताबिक चुनाव लड़ने के इच्छुक और स्थानीय कांग्रेस विधायक भी लोकेश की इस मजबूत टीम का लाभ लेने के लिए प्रयासरत है।कार्यकर्ता को क्या चाहिए मान-सम्मान तवज्जो,और इज्जत, वो भी नही मिल पाती तो वो टूटने लगता है। लोकेश शर्मा ने इसे पहचाना, जो उनसे मिलने आया उसे गले लगाया। सबसे बड़ी बात ऐसे ही मजबूत कार्यकर्ता अब हर जगह ऐसे प्रोग्राम अरेंज कर रहे है, जहां संगठन, विधायक या किसी बड़े पदाधिकारी का कोई हाथ नही होता है।
दूसरी और फोन टेपिंग कांड में लोकेश शर्मा को दिल्ली की एजेन्सियों के सामने मजबूती से खड़ा रहना पड़ता है, लोकेश शर्मा सीएम ओएसडी पोस्ट पर भी है, पर कांग्रेस के लिए ऐसी सार्थक सोच उन्हें आने वाले समय में और आगे लेकर जाएगी।


Share This News