ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230607 WA0160 संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ में वनक्षेत्र में वनविभाग के कार्मिकों की मिलीभगत से लकड़ी काटकर उसका कोयला बनाकर बेचने के मामलें में हो रही ढिलाई को देखते हुए भारत तिब्बत सहयोग मंच के जोधपुर प्रान्त के पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रान्त संयोजक शिवराज बिश्नोई तथा प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सह संयोजिका श्रीमती सुधा आचार्य और बीकानेर की जिला ईकाई के उपाध्यक्ष दिलीप पुरी के नेतृत्व में एक शिष्टमण्डल जिसमें प्रोमिला गौतम, राधा खत्री, भगवती स्वामी, देवेन्द्र पुरी आदि शामिल रहे। संभागीय आयुक्त श्री नीरज के पवन से मिला। संभागीय आयुक्त ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्यवाही की, जिसकी वजह से उसी दिन शाम तक श्रीडूंगरगढ रंेजर जितेन्द्र कुमार को निलंबित करते हुए आगे की जाँच बीकानेर डीएफओ ई रंगास्वामी से करवाने का निर्णय लिया। जिसमें डीएफओ कर्मचारियों की लापरवाही और मिलीभगत सहित पूरे मामले की जांच करेंगे, और सात दिन में विस्तृत जांच पूरी कर रिपोर्ट जयपुर भेजनी होगी व जांच में जिम्मेवार कार्मिकों के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही का प्रस्ताव भी देना होगा। भारत तिब्बत सहयोग मंच संभागीय आयुक्त श्री नीरज के पवन द्वारा की गई कार्यवाही के लिये आभार व्यक्त किया इस दौरान भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रोमिला गौतम, राधा खत्री, भगवती स्वामी, देवेन्द्र पुरी, मुकेश बन, धनपत मारू, महावीर उपाध्याय, अनिल गिरी, नरेन्द्र सिंह भाटी, किशन पाणेचा आदि उपस्थित रहे।


Share This News