ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 19 बीकानेर : घर-घर सर्वे कर मतदाताओं का डेटा संकलित किया जाएगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम द्वितीय से पूर्व हाउस-टू-हाउस सर्वे कार्य के लिए बीकानेर पश्चिम, श्रीडूंगरगढ़ तथा नोखा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाईजर का प्रशिक्षण मंगलवार को आयोजित हुआ।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि जिले के 1 हजार 579 बीएलओ तथा 158 सुपरवाईजर को घर-घर जाकर मतदाताओं का डाटा संकलित करने संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। घर-घर सर्वे के दौरान से 80 वर्ष से अधिक आयु वाले तथा 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले मतदाताओं का डाटा भी एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को बीकानेर पूर्व के बीएलओ एवं सुपरवाईजर के प्रशिक्षण से हुई। यह प्रशिक्षण 8 जून तक चलेंगे। प्रशिक्षण डॉ. वाई.बी. माथुर, डॉ. एस.एल. राठी, डॉ. शमींद्र सक्सेना, डॉ. राधा किशन सोनी सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है।


Share This News