ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 154542 18 <em>अनियमितताएं पाए जाने पर 8 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 8 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार ने बताया कि डेलीतलाई (पूगल) स्थित श्री बालाजी मेडिकल स्टोर एवं अंबेडकर सर्किल, नोखा स्थित शिव फार्मा का अनुज्ञापत्र 14 जून (एक दिन) के लिए, सेरूणा स्थित सौम्या मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 9 से 11 जून (3 दिन) तक के लिए, देशनोक स्थित श्री चामुंडा मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं पिपली चौक नोखा स्थित संगम मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 14 से 16 जून (3 दिन) के लिए, दियातरा स्थित लक्ष्मी मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 9 से 12 जून (4 दिन) के लिए, दंतोर स्थित श्री पिलानिया मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 6 से 12 जून (7 दिन) के लिए तथा बल्लर, खाजूवाला स्थित वर्मा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 8 से 17 जून (10 दिन) के लिए निलंबित कर दिये गये है।


Share This News