ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230527 154542 20 बीकानेर : <em>सायं 6 बजे के बाद बीकाणा चौपाटी के पास नहीं की जा सकेगी वाहनों की पार्किंग</em>, <em>चार निर्धारित स्थानों पर खड़े किए जा सकेंगे वाहन, अन्यथा कटेगा चालान</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकाणा चौपाटी और पब्लिक पार्क परिसर में इसके आसपास के क्षेत्र में शाम के समय आने वाले लोगों को अपने वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थानों पर करनी होगी। सायं 6 बजे के बाद यदि यहां बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं, तो वाहन चालकों के खिलाफ पार्किंग चालान किए जाएंगे और ट्रैफिक पुलिस की मदद से इन्हें जब्त किया जाएगा।
नगर विकास न्यास के सचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि बीकाणा चौपाटी और इसके आसपास सायंकाल बड़ी संख्या में आमजन की आवाजाही रहती है। इन लोगों द्वारा यहां बेतरतीब तरीके से वाहनों की पार्किंग की जाती है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और महिलाओं एवं बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके मद्देनजर यहां आने वाले सभी लोगों को सायं 6 बजे के बाद अपने वाहनों की पार्किंग सर्किट हाउस के पास नाला कवरिंग पर बने पार्किंग स्थान, तुलसी सर्किल के पास, कलेक्ट्रेट के पास वॉल्ड पार्किंग के अलावा गंगा थिएटर के पीछे स्थित पार्किंग एरिया में पार्क करनी होगी। ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार चालान और वाहन जब्ती की कार्यवाही की जाएगी।


Share This News