ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230605 WA0207 जल वितरण विशेषज्ञ इंजीनियर सुनील पुरोहित का सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर/ जल वितरण विशेषज्ञ इंजीनियर सुनील पुरोहित का सम्मान समारोह जोशीवाड़ा में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि युवा अधिवक्ता खुशाल चंद जोशी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने की।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जोशी ने कहा कि बीकानेर शहर की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार छोटी – संकरी गलियों- मोहल्ले जैसे पुराने शहर में समुचित पेयजल व्यवस्था नियमित रूप से बनाए रखना चुनौती भरा काम है, इंजीनियर सुनील पुरोहित ने व्यक्तिगत रूप से जल वितरण की विशिष्ट व्यवस्था कर पिछले तीन दशक से घरों में पेयजल उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जोशी ने कहा कि गत तीन दशक तक पुरोहित के अथक प्रयासों से ही लक्ष्मीनाथ जी क्षेत्र, नत्थूसर क्षेत्र के साथ ही जेल वेल इलाके में भी समुचित पेयजल की उपलब्धता बनी रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट जोशी ने कहा पुरोहित सदैव इमानदारी से परिश्रम एवं मेहनत कर काम को अंजाम देने का प्रयास करते रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार थानवी ने सुनील पुरोहित के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा सामाजिक चिंतक हरिकिशन जोशी ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। अपने सम्मान के प्रति उत्तर में सुनील पुरोहित ने कहा कि मनुष्य को हवा के साथ पानी की उपलब्धता अति आवश्यक होती है जिसे भावना से कार्य करते हुए मैंने जल को जीवन मानते हुए लगातार काम करता रहा। इस अवसर पर मोहन लाल जोशी, रवि शंकर आचार्य , महेंद्र आचार्य, विजय जोशी, बृजमोहन आचार्य, सुभाष जोशी, जेपी पुरोहित, अजय आचार्य सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखें। सम्मान समारोह के अंत में विजय जोशी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


Share This News