ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 13 'घर वाली' की मांग शिविर में! अनूठा मामला चर्चा में, पत्र का यह मजमून Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। प्रदेश में विचित्र मामला सामने आया है। दौसा में राजस्थान सरकार के महंगाई राहत शिविर और प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर में आया मामला चर्चा में है, जिसमें 40 साल के एक कल्लू महावर ने बकायदा लिखित ज्ञापन देकर शिविर प्रभारी से घरवाली उपलब्ध करवाने की मांग कर डाली। बहरावंडा के गांगदवाड़ी गांव का यह मामला बताया जा रहा है। प्रशासन गांव के संग अभियान के कैंप में घरवाली उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कल्लू महावर नाम के 40 साल के व्यक्ति ने शिविर प्रभारी को प्रार्थना पत्र पेश किया है। इसमें विषय लिखा गया- घरवाली उपलब्ध करवाने के क्रम में।आगे लिखा गया कि, महोदय उपरोक्त विषय अंतर्गत निवेदन है कि मेरी घरेलू परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मैं घर में अकेला परेशान रहता हूं। प्रार्थी घर में कार्य करने में असमर्थ है। इसलिए घरेलू कार्य करने और मेरी सहायता के लिए पत्नी की आवश्यकता है। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि मेरे को निम्न प्राथमिकता के साथ पत्नी उपलब्ध करवाने का श्रम करें। ये चार प्राथमिकताएं हो:

  • पतली होनी चाहिए।
  • गोरी होनी चाहिए।
  • 30 से 40 साल के बीच उम्र हो।
  • सभी कार्य में अग्रणी हो।

तहसीलदार ने प्रार्थना पत्र को अतिआवश्यक बताकर डिस्पैच किया और पटवारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पूरा प्रार्थना पत्र पढ़ने के बाद तहसीलदार ने इस मांग पत्र पर कार्रवाई करने के लिए बहरावंडा के तहसीलदार ने इस पर हस्ताक्षर और मोहर लगाकर डिस्पैच कर दिया। साथ ही टिप्पणी भी लिख दी कि मूलपत्र ही पटवारी हल्का गांगदवाड़ी भेजकर लेख है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। पटवारी के साथ मामले में सरपंच को शामिल करते हुए टीम गठन के निर्देश भी जारी किए।


Share This News