ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20220712 222522 महिला ने अपने चार बच्चों की हत्या की, खुद फ़न्दे से झूली Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश के बाड़मेर जिले में एक मां ने चार बच्चों की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली। निष्ठुर महिला ने बच्चों को अनाज भरने वाले ड्रम में बंद कर दिया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर दी। मृतका चार-महीने की गर्भवती भी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते उसने इस तरह का खौफनाक कदम उठा लिया। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए हत्या का केस दर्ज करवाया है। दर्दनाक घटना बाड़मेर जिले के मंडली थाना क्षेत्र के मनियावास गांव की है। यहां 27 साल की उर्मिला पत्नी जेठाराम अपने चार बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला (3) और मनीषा (2) रहती थी। शनिवार सुबह उर्मिला का पति काम पर चला गया था। दोपहर तक उसके जेठाराम की पत्नी उर्मिला और उसके बच्चों को बाहर खेलते हुए देखा था, लेकिन शाम को ना तो उर्मिला दिखाई दी और ना ही उसके बच्चे दिखाई दिए। पड़ोसियों ने उर्मिला को आवाज लगाई, लेकिन घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पड़ोसियों ने घर के अंदर कमरे में देखा तो उर्मिला फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।लोगों ने घर में तलाश करना शुरू किया तो अनाज के खाली ड्रम से चारों बच्चों के शव बरामद हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।  पीहर पक्ष ने मृतका के पति पर दहेज प्रताड़ना के चलते उर्मिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्हें जेठाराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उर्मिला की शादी 2014 में हुई थी। शादी के बाद से ही जेठाराम उर्मिला को परेशान कर रहा था। जिसे लेकर कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई थी। लेकिन, इसके बाद भी जेठाराम उर्मिला को परेशान कर रहा था।  


Share This News