ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230603 WA0261 <em>आगोर भूमियों पर नहीं होने दिया जाएगा अतिक्रमण</em><br><em>संभागीय आयुक्त ने महानंद तालाब की आगोर भूमि का किया निरीक्षण</em>, इन इलाकों से अतिक्रमण हटवाए Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने कहा कि शहर के ऐतिहासिक तालाबों की आगोर भूमियों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। इन क्षेत्रों का सीमाज्ञान करवाया जाएगा। पूर्व में हुए कब्जे हटाए जाएंगे और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही होगी।संभागीय आयुक्त ने शनिवार को महानंद तालाब परिसर के निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में सदियों पूर्व विभिन्न स्थानों पर तालाब बनाए गए। एक दौर में यह तालाब जल आपूर्ति के मुख्य साधन हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि इन तालाबों की आगोर भूमियों में प्रकार का अतिक्रमण नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा और यदि अतिक्रमण हुआ है तो इन्हें हटाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मंदिर में रुद्राभिषेक किया और तालाब एवं मंदिर के समूचे क्षेत्र का निरीक्षण किया। महानंद पर्यावरण विकास समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
यहां के भ्रमण पथ पर प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर विकास न्यास के अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने गुफा क्षेत्र का निरीक्षण किया और कहा कि यहां नशाखोरी और ऐसी कोई गतिविधि नहीं हो। संभागीय आयुक्त ने सुजानदेसर और गंगाशहर क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाए। उन्होंने राजस्व तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ उन्हें क्षेत्रों का दौरा किया।


Share This News