ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 9 बीकानेर में बाप-बेटे की डिग्गी में डूबने से मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें बाप-बेटे की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद घर में सन्नाटा पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार अपने ननिहाल के खेत में काम कर रहा युवक शनिवार सुबह डिग्गी के पास गया तो पैर फिसलने से अंदर जा पड़ा। बेटे को डूबता देख वहीं काम कर रहे पिता ने भी बिना सोचे समझे डिग्गी में छलांग लगा दी। दोनों की डूबने से मौत हो गई। मामला श्रीडूंगरगढ़ के सत्तासर गांव का है।यहां बहादुर सिंह अपने ससुराल के खेत में काम करता था। शनिवार सुबह बहादुर और और उसका बेटा सवाई सिंह दोनों खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान सवाई सिंह डिग्गी के पास पहुंचा तो अंदर गिर गया। बेटे को गिरता देख बाप भी कूद गया। डिग्गी गहरी थी और दोनों एक-दूसरे को बचा नहीं सके। दोनों ही करीब दस फीट गहरे पानी में डूब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ही इनको बाहर निकाला तब तक सांस तोड़ चुके थे। फिर भी श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो चुकी थी। अब दोनों के शव यहां मोर्चरी में रखे गए हैं, जहां से जल्द ही पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।बहादुर सिंह अपने ससुराल के खेत में काम कर रहा था। अब बाप बेटे की मौत के बाद बहादुर सिंह के घर और ससुराल में मातम छा गया है। ये खेत हुकुम सिंह का है, जहां उसका जंवाई और दोहिता दोनों बुवाई कर रहे थे।


Share This News