ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
rajasthan politics cm ashok gehlot 1683793640 सीएम गहलोत ने कलेक्टर व एसपी को लगाई फटकार, अव्यवस्थाएं देख हुए नाराज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। अव्यवस्थाएँ देखकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर कलेक्टर व एसपी को राडार में लेते हुए फटकार लगाई। सीएम गहलोत दो दिन के दौरे के लिए बाड़मेर में हैं। उन्होंने पहले दिन शुक्रवार रात को करीब 9:30 बजे बाड़मेर के सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान सीएम को दो बार गुस्सा आया। पहले तो उन्होंने माइक फेंका और दूसरी बार कलेक्टर और एसपी को लताड़ लगाई।संवाद के दौरान सरकार की चलाई जा रही स्कीम को लेकर सीएम ने महिलाओं को जानकारी दी। सीएम महिलाओं से संवाद करने के दौरान माइक लेकर बोल रहे थे। इस दौरान माइक में खराबी आ गई। सीएम ने दूसरा माइक मांगा। वहीं, हाथ में पकड़ा माइक कलेक्टर की तरफ फेंक दिया। कुछ देर बाद जब एक महिला बोल रही थी। सीएम ने महिलाओं के पीछे अनावश्यक लोगों व अधिकारियों को खड़ा देख लिया। महिला को बोलने से रोका। फिर गुस्से में पूछा- तुम लोग कौन हो। हटो यहां से। बोले- आपके एसपी कलेक्टर कहां गए। दोनों एक जैसे हैं। बाद में गहलोत रात को करीब 10 बजे गो सेवा आयोग अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन के घर खाना खाने के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर लोगों की भीड़ देखकर सीएम ने युवाओं व लोगों से बातचीत की। इस दौरान युवाओं ने सीएम के साथ सेल्फी ली। स्टेशन रोड राज सरोवर तक पैदल चलकर पहुंचे। वहां पर आइस्क्रीम की दुकान से आइसक्रीम खाते हुए लोगों से चर्चा कर सिटी के हालचाल का जायजा लिया।


Share This News