ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
drgunjansoniphoto पीबीएम में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार : मरीजों को मिलेगी चर्म, श्वसन तथा मानसिक रोग की ओपीडी सेवाएं Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान मेडिकेयर रिलिफ सोसायटी में लिए गए निर्णय अनुसार सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एस.डी.एम. जिला राजकीय चिकित्सालय (सैटेलाइट अस्पातल) में प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है। डॉ. सोनी ने बताया कि सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को चर्म रोग एवं मानसिक रोग विभाग के डॉक्टर्स जिला अस्पताल में ओपीडी समय के दौरान अपनी सेवाएं प्रदान करेगें। प्रत्येक मंगलवार को प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी स्वयं जिला अस्पताल में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटें मरीजो को ओपीडी सेवाएं प्रदान करेंगें। डॉ. सोनी ने कहा कि वरिष्ठ सर्जन डॉ. भूपेन्द्र शर्मा द्वारा आवश्यक होने पर जिला अस्पातल में सर्जरी की सेवाएं प्रदान करेगें। प्राचार्य के इस निर्णय से शहरी क्षेत्र के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।उल्लेखनीय है कि एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने जिला अस्पातल में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने की बात कही जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए जून के प्रथम सप्ताह से जिला अस्पताल में चर्म रोग, श्वसन रोग तथा सर्जरी से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय प्राचार्य सोनी द्वारा लिया गया है। डॉ. सोनी ने कहा कि जिला अस्पताल में आवश्यक होने पर ओर अधिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।डॉक्टर गुंजन सोनी ने बताया की  जिला अस्पताल में  200 केवी  का  जनरेटर, नई एक्सरे मशीन लगाया जाना प्रक्रियाधीन है ।


Share This News