ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230530 WA0239 बीकानेर : 12.5 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त कर 6 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, थैलों का किया वितरण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। नगर निगम और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम ने की सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्ती की कारवाई। कपड़े के बने थैलों का किया वितरण, की समझाइशसिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम अभियान के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल और नगर निगम के दल ने मंगलवार को फड़ बाजार क्षेत्र में कार्यवाही कर 12.5 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त कर 6 हजार रुपए का जुर्माना लगाया ।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान लोगों को कपड़े के बने थैलों का वितरण किया गया, साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए समझाइश भी की गई। टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए धर पकड़ की कार्रवाई अगले महीने भी जारी रहेगी।
इस दल में प्रदूषण मंडल के कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी वीनू सिंघल तथा नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक बुलाकी सियोता शामिल थे।


Share This News