ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230529 WA0214 महेश नवमी पर्व पर निकली शोभायात्रा ** रोटरी क्लब सिटी का शपथ ग्रहण सेरेमनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वावधान में सोमवार को महेश नवमी मनाई गई। इस मौके पर पूजन, अभिषेक, महाआरती की गई। शोभायात्रा मे बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के लोगों ने भागीदारी निभाई। सुबह साढ़े आठ बजे मोहता चौक स्थित मंडल कार्यालय में पूजा-अर्चना की गई। बाद में मरुनायक मंदिर में कलम, दवात का पूजन हुआ। जस्सूसर गेट बाहर स्थित बिन्नाणी बगेची में भगवान शिव का अभिषेक किया गया। शाम को शोभायात्रा निकली। आयोजन को लेकर सत्यनारायण राठी, सुशील करनाणी, जगदीश कोठारी, पवन राठी, घनश्याम कोठारी, रामकिशन राठी, घनश्याम कल्याणी, प्रोफेसर नरसिंह बिन्नाणी, किशन चांडक, नारायण डागा, रामकिशन डागा, निपुण राठी, योगेश लढ्ढा, रामकुमार राठी,शिव प्रसाद राठी,अनिल सोनी सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।
निकली सचेतन झांकियां
शाम पांच बजे बाद डागा चौक स्थित महेश भवन से गाजे-बाजे से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शिव, गणेश सहित देवी-देवताओं सचेतन झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा डागा चौक, बिन्नाणी चौक, मोहता चौक,दम्माणी चौक,बी के स्कूल,जस्सूसर गेट होते हुए महेश सदन पहुंची। जहां सजातिय बंधुओं ने भगवान शिव की महाआरती की। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जगह जगह शोभयात्रा का स्वागत सत्कार किया गया।

रोटरी क्लब बीकानेर सिटी की कार्यकारिणी शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित

रोटरी क्लब बीकानेर सिटी का वर्ष 2022-23 का प्रथम शपथ ग्रहण कार्यक्रम रोटरी सेवा सदन सभागार में रविवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन, ईश प्रार्थना व रोटरी चतुर्दिक कसौटी के साथ शुरू हुई । कार्यक्रम में सर्वप्रथम नवगठित रोटरी क्लब बीकानेर सिटी के सदस्यों को नवगठित क्लब का चार्टर सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इसके बाद समस्त चार्टर सदस्यों को पूर्व प्रांतपाल रोटे अरूण प्रकाश गुप्ता द्वारा शपथ दिलाई एवं सभी सदस्यों का रोटरी के सदस्यता प्रमाण पत्र एवं रोटरी पिन से स्वागत किया गया। इसके बाद क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सुरेन्द्र चूरा को प्रांतपाल राजेश चूरा ने शपथ दिलाई। इस मौके पर क्लब के गवर्नर के विशेष प्रतिनिधि रोटेरियन मनमोहन कल्याणी ने क्लब के बोर्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन.सुरेन्द्र चूरा ने अपने आगामी समय में किए जाने वाले सामाजिक कार्यो की जानकारी दी। इस दौरान रोटरी बीकानेर सिटी के स्थायी प्रोजेक्ट निःशुल्क मेडिकल उपकरण सुविधा के बैनर का विमोचन अतिथियों ने किया। कोषाध्यक्ष कैलाश राठी ने बताया कि ये उपकरण आगामी सप्ताह से बीकानेर शहरवासियों के लिए उपलब्ध रहेंगें।
गवर्नर राजेश चूरा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि नया क्लब सेवा व मैत्री के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेगा।समारोह में गवर्नर द्वारा रोटरी क्लब के नवनिर्वाचित चार्टर अध्यक्ष सुरेन्द्र चूरा एवं सचिव अजय कुमार पुरोहित को रोटरी की प्रेसिडेन्ट व सेक्रेटरी कॉलर एवं स्स्मृति चिन्ह प्रदान कर कार्यभार सौंपा गया। क्लब सचिव अजय पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन विनय हर्ष ने किया।

IMG 20230529 WA0268 महेश नवमी पर्व पर निकली शोभायात्रा ** रोटरी क्लब सिटी का शपथ ग्रहण सेरेमनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News