ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 183241 तूफानी आंधी ने मचाई तबाही, बिजली पोल व पेड़ उखड़े Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। मौसम का मिजाज राजस्थान में बदला हुआ है। प्रदेश के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में शनिवार सुबह तेज आंधी से बिजली के पोल तक टूट गए, अंधड़ ने जमकर तबाई मचाई। कई पेड़ भी गिर गए। बिजली लाइनें टूटने से कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। सुबह करीब तीन बजे तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। बेकाबू आंधी के कारण क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक पेड़ टूट गए। इसके अलावा बिजली के कई पोल भी टूट गए। कस्बे के एसबीआई बैंक के सामने आंधी के दौरान नीम का एक पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गया। जिससे स्टेट हाईवे 13 पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया और सुबह वाहनों की सड़क पर लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से टूटे हुए पेड़ को सड़क से हटवाया जिसके बाद रास्ता साफ हुआ और आवागमन शुरू हो सका।  

तेज आंधी के कारण कई बिजली के पोल और लाइनें भी टूट गईं। बुहाना क्षेत्र के गुगन सिंह की ढाणी में जैसलमेर से दिल्ली जा रही बिजली की बड़ी लाइन का पोल भी क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया। बिजली कर्मचारी लाइनों को सही करने का काम कर रहे हैं।  खेतड़ी और आसपास के क्षेत्र में सुबह करीब तीन बजे से दस बजे तक बारिश हुई। बरसात से सिंघाना कस्बे के मुख्य बाजार और चिड़ावा बाईपास पर पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।


Share This News