ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230525 WA0275 बीकानेर : शेरेरा ग्राम पंचायत भवन और खेल मैदान तथा ** 33/11 केवी जीएसएस का उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, एग्रो इण्डस्ट्री डवलपमेंट के अध्यक्ष रामेश्वर लाल डूडी और पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने ग्राम पंचायत शेरेरा के नव निर्मित भवन और खेल मैदान का गुरुवार को लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण पर 33 लाख 97 हजार रुपए खर्च किए गए हैं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं और महंगाई राहत शिविर के माध्यम से दी जा रही राहत के बारे बताया। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि राज्य में विद्युत तंत्र को सुदृढ़ किया जा रहा है। नए जीएसएस, ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव शेरेरा के 132 जीएसएस पर 50 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। एग्रो इंडस्ट्री डेवलपमेंट के अध्यक्ष रामेश्वर लाल डूडी ने कहा कि भूमि दान से बड़ा कोई दान नहीं है। शिव धोरा पर 14 बीघा भूमि दान करने वाले भामाशाह परिवार की उन्होंने सराहना की और कहा कि अन्य लोगों को सार्वजनिक हित में भूमि दान करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने राज्य में साढे 4 साल में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीब, पिछड़े और कमजोर लोगों को राहत देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों पर उच्च स्तर पर निर्णय करवाया जाएगा। इस ग्राम पंचायत भवन में गांव के विकास के निर्णय लिए जायेंगे। इस ग्राम पंचायत भवन में गांव के विकास के निर्णय लिए जायेंगे।
पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि वर्ष 1954 में हमें खातेदारी अधिकार मिला और हम किसान कहलाए। इससे पहले हम मजदूर थे। खातेदारी अधिकार मिलने के बाद किसान कहलाए। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने स्टेडियम व मेघवाल समाज की श्मशान भूमि चार दिवारी बनवाने की बात कही।
इस अवसर पर बड़ाबास के नारायण जांगिड़ व मदनलाल परिवार द्वारा शिव धोरा को 14 बीघा भूमि दान करने पर अतिथियों ने स्वागत व अभिनंदन किया।
भागीरथ गोदारा ने शेरेरा गांव के 132/ 33 के वी जी एस एस पर 50 एम वी ए का ट्रांसफार्मर लगाने, शेरेरा में काॅलेज खुलवाने, राणीसर की प्राथमिक विद्यालय को खुलवाने, उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन बनवाने, स्टेडियम व मेघवाल समाज की श्मशान भूमि की चार दीवारी बनवाने, शिवधोरा में ट्यूवैल बनवाने, आसेरा की प्राथमिक विद्यालय को क्रमोन्नत करने की बात कही।
इस अवसर पर जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, डाक्टर बी आर अम्बेडकर पीठ के महा निदेशक मदन मेघवाल, सरपंच शेरेरा मनीषा गोदारा, डा राजेन्द्र मूण्ड, भागीरथ गोदारा, मुरली गोदारा, राम लक्ष्मण गोदारा, महिपाल, सांवरलाल भादू, बिसना राम सियाग, रामेश्वर जाखड़, हरि राम बाना, राम निवास गोदारा सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री ने किया 33/11 केवी जीएसएस का उद्घाटन
Thar पोस्ट बीकानेर। आपदा प्रबंधन सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने गुरुवार को शेरपुरा में 33/11 केवी जीएसएस का उद्घाटन किया। इस उन्होंने कहा कि यह जीएसएस बनने से शेरपुरा सहित आसपास के गांव और ढाणियों में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और चिकित्सा के साथ पेयजल और विद्युत आपूर्ति सरकार की प्राथमिकताओं में है। प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार नए जीएसएस बनाए जा रहे हैं तथा इनका सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में भी इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। आमजन को इसका लाभ मिला है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी और कहा कि शेरपुरा के शत-प्रतिशत परिवार इस योजना के तहत पंजीकरण करवाएं जिससे उन्हें 25 लाख रुपए तक के निशुल्क इलाज की गारंटी मिल सके। उन्होंने कहा कि राजस्थान, देश का पहला राज्य है जहां राइट टू हेल्थ लागू हुआ है। इससे गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को उपचार की तत्काल सुविधा मुहैया हो सकेगी। आपदा प्रबंधन मंत्री ने राज्य सरकार की अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी।
राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खानू खान बुधवाली ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं ने आमजन को राहत दी है। प्रत्येक प्रदेश वासी महंगाई का डटकर मुकाबला कर सके, इसे ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री की पहल पर महंगाई राहत से शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक इन शिविरों की जानकारी पहुंचाई जाए।
इस दौरान छत्तरगढ़ एसडीएम राजेन्द्र कुमार, शेरपुरा सरपंच ब्रह्मदेव चोटिया, नँदराम जाखड़, आदि मौजूद रहे।

IMG 20230525 WA0281 बीकानेर : शेरेरा ग्राम पंचायत भवन और खेल मैदान तथा ** 33/11 केवी जीएसएस का उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News