ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230525 164304 scaled आर्टिस्ट युवती ने लगाए ये आरोप-प्रेस वार्ता में कहा ''जिंदा हूं मैं'' Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में आज आनंद निकेतन में हुई प्रेस कांफ्रेंस में मोनिका राजपुरोहित ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत में कहा कि वह ग्राम तोलियासर तह. श्री डॅूंगरगढ जिला बीकानेर की निवासी है जो कि हाल बीकानेर मे निवास करती हॅूं। मैं यूटयूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, काका भतीजा काॅमेडी चैनल मे बतौर आर्टिस्ट कार्य करती हॅूं व रील व शूटिग भी करती हॅूं। मैनें एक विडियो रोल के मुताबित काली ड्रेस पहन कर बनाया था जिस पर एस. एस. टाईगर उर्फ सुरेश राजपुरेहित व मोहित हिन्दुस्तानी (सोनी) निवासी धीरदेसर तहसील श्री डॅंूगरगढ ने मेरे से इन्स्टाग्राम व व्हाटअप पोस्ट पर सम्पर्क कर तंग व परेशान कर धमकाया व मेल-जोल बढाना चाहा। उन्हे साफ मना कर दिया तो मोहित हिन्दुस्तानी (सोनी) ने कहा मेरे पास काफी धन है। दोनो व्यक्तियों ने अपनी-अपनी आईडी व अन्य लोगों की आईडी व फर्जी आईडी बनाकर फोटो एडिटिंग कर अश्लील कटेन्ट व रिकार्डिग कर समाज मंे द्वेष भावना फैलाने का विडियो बनाकर वायरल कर दुष्प्रचारित कर दिया व मेरी माता के बारे में भी अभ्रद टिप्पणियाॅं कर मेरे व मेरे परिवार के बारे में झूठी अफवाहे फैला दी व सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस परेशानी की वजह से मेरे को पीबीएम अस्पताल में भर्ती रह कर ईलाज करवाना पडा व पुलिस थाना जेएनवी बीकानेर में एक एफआईआर नं. 203 दिनांक 18.05.2023 को मेरे द्वारा एस.एस. टाईगर उर्फ सुरेश राजपुरोहित व मोहित हिन्दुस्तानी (सोनी) निवासी धीरदेसर श्री डॅूंगरगढ के विरूद्ध लिखवायी गयी है। उक्त व्यक्तियों ने एफआईआर दर्ज होने के बाद भी सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहे फैलाई है कि मोनिका राजपुरोहित मर चुकी हैं जबकि मैं जिन्दा हॅूं व आपके सामने खडी हॅूं व खडी रहूगी मै उक्त नामित व्यक्तियो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही से पीछे नहीं हटूंगी जब तक मेरे को न्याय ना मिले। उनके द्वारा जो समाज व सौशल मीडिया पर मेरे बारे में अभद्र कमेन्टस, टिप्पणियों व एडिटिंग की जा रही है व प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है। वो सभी अपराध की श्रेणी में आता है व मेरे को झूठा बदनाम किया जा रहा है।


Share This News