ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220706 104443 10 बीकानेर में 11 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 11 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार ने बताया कि बिग्गा, श्री डूंगरगढ़ स्थित श्री क्षेत्रपाल मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 29 से 31 मई (3 दिन) के लिए, सर्वोदय बस्ती स्थित गीतांश फार्मा का अनुज्ञापत्र 24 से 27 मई (4 दिन) तक के लिए, चौपड़ा बाड़ी, गंगाशहर स्थित भव्या मेडिकल एंड जनरल स्टोर, बंगलानगर स्थित चंद्रा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 24 से 28 मई (5 दिन) के लिए तथा देशनोक स्थित शर्मा मेडिकल स्टोर एवं पूनरासर स्थित भारत मेडिकोज एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 29 मई से 2 जून तक (5 दिन) के लिए निलंबित कर दिये गये हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी ने बताया कि पूजा कॉलोनी उदासर रोड स्थित भागवंती मेडिकल एंड जनरल स्टोर, व्यापारियों का मोहल्ला स्थित ए. आर. मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 24 से 30 मई (7 दिन) के लिए तथा बज्जू स्थित श्री कृष्णा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, उदासर फांटा स्थित बीकानेर सूर्या मेडिकल स्टोर एवं सारूड़ा, नोखा स्थित श्री बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 29 मई से 4 जून तक (7 दिन) के लिए निलंबित कर दिये गये है।


Share This News