ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230525 WA0175 झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो' पोस्टर का ऊर्जा मंत्री ने किया विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने गुरूवार को अपने आवास पर महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र एवं गंगाशहर वीर केन्द्र द्वारा जारी ‘झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो’ पोस्टर का विमोचन किया।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। संस्था द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के समान रूप से आगे बढ़े बिना समाज के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को साकार नहीं किया जा सकता।
महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र की अध्यक्ष श्रुति बोथरा ने बताया कि संस्था महिला सशक्तिकरण, चाइल्ड एज्युकेशन, जल मंदिर निर्माण और संचालन, गरीबों की मदद, पशु आहार सेवा कार्य, प्लास्टिक बैन करवाने के सहित अन्य सेवा के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट चला रही है।संगठन सचिव वीरा मनीषा डागा, उपाध्यक्ष वीरा रजनी नाहटा, कोषाध्यक्ष वीरा मिथिला भूरा, अंतरराष्ट्रीय को-डायरेक्टर वात्सलय वीरा नंदिनी छल्लाणी, वीरा आशु मल्लिक,जोन सचिव वीरा रेनू गुजरानी ने ऊर्जा मंत्री को महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर वीर केन्द्र के अध्यक्ष वीर टोडरमल, उपाध्यक्ष रिद्धकरण सेठिया, चिकित्सा प्रभारी वीर प्रकाश सेठिय, वीर चंद्र कुमार राखेचा उपस्थित रहे।


Share This News