ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220806 225049 5 दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार को पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 ने 26 साल के युवक को 20 साल की सजा सुनाई और 57 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। आरोपी ने 8वीं क्लास में पढ़ने वाली 13 साल की बच्ची का अपहरण कर रेप किया था। प्रदेश के भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना इलाके की है, 17 सितंबर 2020 को दोपहर में 13 साल की नाबालिग अपने घर में सो रही थी। दूसरे कमरे में उसकी चाची सो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला अरुण कुमार नाबालिग के घर में घुस गया। वह बहला फुसलाकर नाबालिग को और घर रखे डेढ़ लाख रुपये भी अपने साथ ले गया। परिजनों को पता लगा कि उनकी बेटी घर में नहीं है तो उसे गांव में जगह-जगह ढूंढा गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।नाबालिग के परिजन बेटी को लगातार ढूंढते रहे। इस बीच गांव के किसी व्यक्ति से पता चला कि पड़ौसी अरुण ही नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया है। जिसके बाद नाबालिग की चाची ने 24 सितंबर 2020 को कुम्हेर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने 23 अक्टूबर को आरोपी गिरफ्तार कर लिया, और बच्ची को आरोपी के पास से दस्तयाब कर लिया। तब से आरोपी अंडर ट्रायल जेल में बंद था। आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को 20 साल की सजा और 57 हजार का अर्थदंड लगाया है। इस मामले में 9 गवाह और 35 दस्तावेज पेश किए गए थे।


Share This News