ताजा खबरे
22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सव
rajasthan politics cm ashok gehlot 1683793640 मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- टिकट मांगों मत और अगर बड़े नेता टिकट देने की बात कहें तो विश्वास भी करो Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाल ही में दिए भाषण को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के नेता पंडित नवल किशोर शर्मा की मूर्ति अनावरण के अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने युवाओं को बड़ा संदेश देते हुए कहा, पंडित जी (बाउजी) ने मुझे कहा था कि टिकट मांगना मत, पर बड़े नेता अगर टिकट दें तो मना मत करना।गहलोत बोले कि बस यही शिक्षा मुझे राजनीति में इतना आगे लेकर आई है। तीन बार मुख्यमंत्री बना, सांसद बना और मंत्री रहा इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के 5। बाउजी का मंत्र बड़ा काम आया और सभी के काम का है। गहलोत के बयान को कांग्रेस के नेताओं के बीच एक बड़ी शिक्षा और संदेश के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस में अंदरुनी चर्चा है कि कई विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं, चूकि चुनाव में कम समय ही बाकी है। इसलिए सभी नेता टिकट के जुगाड़ में लगे हुए हैं। गहलोत का संदेश साफ है कि टिकट मांगों मत, कोई नेता दे तो मना मत करो। गहलोत ने बिना नाम लिए सचिन पायलट के लिए भी कहा कि सब कहते हैं कि अशोक गहलोत ने सभी को पानी पीला दिया है। परंतु मैंने अपना काम सभी को साथ लेकर आगे बड़ा हूं। मैंने अपनी लकीर बड़ी की है, किसी की लकीर छोटी नहीं की।गहलोत बोले कि जो भी सिर्फ मांगने में लगा रहता है वो आगे नहीं बढ़ सकता है। आगे बढ़ने के लिए ईमानदारी की जरूरत है, सिर्फ लॉयल ही आगे जाएगा। जो भी अपने नेताओं पर साथ और विश्वास रखेगा, वो आगे जाएगा ही। गहलोत बोले कि कांग्रेस ने हमेशा ही देश के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेगी।


Share This News